Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

हत्यारों को देशभक्त बनाने पर जुटे हैं भाजपा नेता: करन माहरा

खबर शेयर करें -

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा सरकार में केन्द्रीय रक्षा मंत्री अजय भट्ट द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताये जाने वाले बयान पर सहमति जताने पर कड़ी प्रतिक्रिया वयक्त की है। मांग की है कि अजय भट्ट को मंत्रिमण्डल से इस्तीफा दे देना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पहले भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को देशभक्त कह कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ही नहीं देश के सभी स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और देश की आजादी के लिए लड़कर शहीद होने वाले सेनानियों तथा भारत के संविधान का अपमान भी किया था। अब केन्द्र में मंत्री पद पर बैठे अजय भट्ट ने उनके बयान का समर्थन कर साबित कर दिया है कि भाजपा के सभी नेताओं की हत्यारी मानसिकता एक जैसी है।

श्री करन माहरा ने कहा कि भाजपा के नेता इस प्रकार की ओछी मानसिकता से क्या साबित करना चाहते हैं? क्या वे स्वाधीनता आन्दोलन में महात्मा गांधी के योगदान को नहीं मानते? क्या वे देश के सभी मुख्य कार्यालयों से महात्मा गांधी के चित्र के स्थान पर नाथूराम गोडसे का चित्र लगाना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि भाजपा जिस सत्ता के बल पर वीर सावरकर, नाथूराम गोडसे का महिमामंडन कर देश का इतिहास बदलने का प्रयास कर रही है वह सत्ता देश की उसी आम जनता की धरोहर है जिसने देश की आजादी के लिए तब लड़ाई लड़ी थी जब भाजपा से जुडे संगठन अंग्रेजों की मुखबिरी कर रहे थे।

परन्तु भारतीय जनता पार्टी के नेता सत्ता मद में यह भूल रहे हैं कि इतिहास नहीं बदला जा सकता है तथा इतिहास में शहीद शहीद ही कहलायेगा तथा हत्यारे को हत्यारा ही कहा जायेगा। उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य ही कहा जायेगा कि जिस देश मे महात्मा गांधी जैसे अंहिसावादी महापुरूषों ने जन्म लिया था आज उस देश की सत्ता पर भाजपा जैसी हत्यारी मानसिकता वाली पार्टी सत्तासीन है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस देश की सत्ता के मंत्रिमंडल में बैठकर सरदार वल्लभ भाई पटेल, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, डॉ. अबुल कलाम आजाद, डॉ. जॉन मथाई, सरदार बलदेव सिंह, डॉ. बी आर अम्बेडकर, बाबू जगजीवन राम, सी.एच. भाभा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सी.एच. भाभा जैसे विद्वान लोग देश की उन्नति के लिए अपना महान योगदान दिया था आज उसी देश की सत्ता में अजय भट्ट जैसे विक्षिप्त मानसिकता के लोग बैठे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से अजय भट्ट की बर्खास्तगी की मांग करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को महात्मा गांधी जैसे स्वाधीनता संग्राम सेनानियों का सम्मान करना नहीं आता है उसे मंत्रिमंडल में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized