Connect with us

Uncategorized

SSC Exam 2022 : दिल्ली पुलिस, CAPF में SI भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन कब होगा जारी ? जानें

SSC Exam 2022 : दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) में सब इंस्पेक्टर भर्ती 2022 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एसआई भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 10 अगस्त 2022 को जारी किया जाएगा. यह जानकारी एसएससी की ओर से से 6 जुलाई को जारी रिवाइज्ड परीक्षा कैलेंडर में दी गई है. परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ एसआई भर्ती 2022 परीक्षा का आयोजन नवंबर 2022 में किया जाएगा. नोटिस के अनुसार, एसआई भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त को शुरू होगी और लास्ट डेट 30 अगस्त रहेगी.

एसआई भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी. पहले चरण में कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा यानी सीबीटी होगा. इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे. इसमें सफल हुए अभ्यर्थी दूसरे चरण की व्याख्यात्मक परीक्षा में शामिल होंगे.

दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ एसआई भर्ती 2022 के लिए योग्यता

शैक्षिक योग्यता- एसआई भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. योग्यता के संबंध में डिटेल जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद मिलेगी.

आयु सीमा- कम से कम 20 साल और अधिकतम 25 साल

आवेदन शुल्क

100 रुपये

एसआई भर्ती परीक्षा पेपर-1 पैटर्न

विषय-प्रश्नों की संख्याअंक
सामान्य ज्ञान और तर्कशक्ति5050
सामान्य जागरूकता और सामान्य ज्ञान5050
मात्रात्मक योग्यता5050
अंग्रेजी समझ5050

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts