Connect with us

Uncategorized

Shocking News- पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ शोएब ने हाथ की नस काटी, हालत गंभीर

कराची। दक्षिणी सिंध प्रांत के हैदराबाद के युवा क्रिकेटर ने आत्महत्या का प्रयास किया। क्योंकि उसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की इंटर सिटी चैंपियनशिप के लिए उसकी घरेलू टीम में नहीं चुना गया। तेज गेंदबाज शोएब ने अपनी कलाई काट थी और परिवार के सदस्य उसे मंगलवार को आपात स्थिति में अस्पताल लेकर गए। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि इंटर सिटी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल के बाद कोच ने शोएब को टीम में नहीं चुना। जिसके बाद उसने अवसाद के कारण खुद को कमरे में बंद कर लिया। परिवार के सदस्य ने कहा हमें वह अपने कमरे के बाथरूम में मिला और उसकी कलाई कटी हुई थी। वह बेहोश था और हम उसे तुरंत अस्पताल ले गए। जहां अब भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts