Uncategorized
सड़क किनारे शव मिलने से सनसनी
हल्द्वानी। नैनीताल रोड में सड़क किनारे एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांजा ज्योलीकोट निवासी किशन सिंह (52) पुत्र गोपाल सिंह के रूप में हुई है। पता चला कि बीते बुधवार रात किशन खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से निकले। इसके बाद वापस घर नहीं लौटे। गुरुवार सुबह सड़क किनारे उनका शव मिला। सूचना पर पहुंची मेडिकल चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।