Connect with us

Uncategorized

हरिद्वार से वापस जा रहे थे पंजाब के श्रद्धालु, रुड़की में ओवरटेक करते ट्रक ने पिकअप को टक्कर मारी, 12 घायल

खबर शेयर करें -

रुड़की: देहरादून हाईवे पर सालियर गांव के पास ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में हरिद्वार से लौट रहे पंजाब के 12 श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रक ने ओवरटेक के चक्कर में पिकअप वाहन में टक्कर मार दी

सोमवार सुबह हरिद्वार से पंजाब के श्रद्धालुओं का एक जत्था पिकअप वाहन से लौट रहा था। जैसे ही श्रद्धालुओं का वाहन देहरादून हाईवे पर सालियर गांव से कुछ आगे पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ओवरटेक के चक्कर में पिकअप वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही श्रद्धालुओं का वाहन रेलिंग पर चढ़ गया।

ग्रामीणों ने फंसे घायलों को बाहर निकाला

हादसे में पिकअप में सवार 12 श्रद्धालु घायल हो गए। ग्रामीणों ने वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि घायलों के नाम सिमरन कौर, छिंदर कौर, गुरजीत, राधेश्याम, शिक्षा, रानी, सौरव, अमित, ज्योति, मक्खन लाल, बबलू हैं। सभी पंजाब के पटियाला जिले के पातड़ा गांव के निवासी हैं।

ब्रेक फेल होने से ट्रक भिड़े, चालक घायल

वहीं लालढांग में कांगड़ी स्थित अंजनी चेकपोस्ट के समीप पुल पर ब्रेक फेल होने से दो ट्रक आपस में भिड़ गए। दोनों ट्रक चालकों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुल के बीचोंबीच दो ट्रकों के खराब होने से सोमवार दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद खराब ट्रक से सामान को दूसरे ट्रक में लदवाकर जाम खुलवाया।

थानाध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि रविवार रात 11:30 बजे करीब एक ट्रक हरिद्वार से तो दूसरा ट्रक नजीबाबाद की ओर से आ रहा था। जैसे ही दोनों ट्रक कांगड़ी स्थित अंजनी चेकपोस्ट के समीप पुल पर पहुंचे, एक ट्रक का अचानक ब्रेक फेल होने से दोनों आपस में टकरा गए। टक्कर बड़ी जबरदस्त थी। सूचना मिलते ही चंडी घाट चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों चालकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

वहीं पुल के बीचोंबीच दो ट्रक खराब होने से सोमवार दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही। रविवार रात घटनास्थल से गली नंबर पांच तक जाम लगा रहा। चौकी इंचार्ज चरण सिंह चौहान ने बताया कि ट्रक में चावल और आटे के बोरे लदे होने के कारण ट्रक क्रेन से भी पुल से नहीं हटाए जा पाए। ट्रक में रखे बोरों को दूसरी गाडिय़ों में शिफ्ट करने के बाद यातायात सुचारु कराया गया। ट्रक चालकों को मामूली चोट पहुंची है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts