Connect with us
वीडियो कॉल पर एक महिला थी उसने कॉल रिसीव करते ही अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। इसको देख कर बेटा मोबाइल फोन की स्क्रीन के सामने से हट गया। थोड़ी देर बाद बेटे के व्हाट्सएप नंबर पर महिला की तरफ से कुछ फोटो और वीडियो भेजे गए।

Uncategorized

रिटायर्ड जज के अधिवक्ता बेटे के साथ सेक्सटार्शन की कोशिश, ब्लैकमेल कर मांगे पैसे

गुरुग्राम। रिटायर्ड सेशन जज के अधिवक्ता बेटे के साथ सेक्सटार्शन की कोशिश का मामला सामने आया है। उन्होंने सेक्टर 17/18 थाने में मामला दर्ज कराया है।

थाने में दी गई शिकायत में रिटायर्ड सेशन जज ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ रविवार रात साढ़े नौ बजे घर पर बैठे हुए थे।

इसी दौरान बेटे के मोबाइल फोन पर एक वीडियो कॉल आई। वीडियो कॉल पर एक महिला थी, उसने कॉल रिसीव करते ही अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। इसको देख कर बेटा मोबाइल फोन की स्क्रीन के सामने से हट गया।

थोड़ी देर बाद बेटे के व्हाट्सएप नंबर पर महिला की तरफ से कुछ फोटो और वीडियो भेजे गए और ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई।

रिटायर्ड जज में घटना का संज्ञान लेते हुए तुरंत ही सेक्टर 17/18 थाने में शिकायत दी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हर्ष ने बताया की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts