Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के पिता का निधन, रानीबाग में अंतिम संस्कार कल 

 

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के पिता का निधन, रानीबाग में अंतिम संस्कार

हल्द्वानी। भाजपा नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के पिता उम्मेद सिंह बिष्ट का बुधवार शाम निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग प्रताप बिष्ट के आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने लगे।

 

 

भाजपा नैनीताल के सोशल मीडिया प्रभारी नितिन राणा ने बताया कि स्वर्गीय उम्मेद सिंह बिष्ट का अंतिम संस्कार 20 अगस्त को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा सुबह 10 बजे गणपति विहार फेज-4, फार्म नंबर तीन स्थित प्रताप बिष्ट के आवास से रानीबाग के लिए रवाना होगी।

 

 

उम्मेद सिंह बिष्ट के निधन पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts