Connect with us

Uncategorized

अब फतह पुरी मस्जिद के शाही इमाम को मिली जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम डॉ. मुफ्ती एम मुकर्रम को जान से मारने की धमकी मिली है। उत्तरी जिले की लाहौरी गेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस बाबत जब शाही इमाम से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। उत्तरी जिले के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि शाही इमाम डॉ. मुफ्ती एम मुकर्रम ने अपनी शिकायत में कहा है कि धमकी देने वाले ने उनके लैंडलाइन नंबर पर दो बार फोन किया था। पहला फोन पांच जुलाई को और दूसरा सात जुलाई को आया था। शाही इमाम की शिकायत पर लाहौरी गेट थाने में जान से मारने की धमकी देने का मामला कर लिया गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts