Connect with us

Uncategorized

कन्हैया लाल के हत्यारों का सिर क़लम करने पर विश्व हिन्दू परिषद देगा एक करोड़ इनाम

शाहजहांपुर: राजस्थान में कन्हैया लाल की हत्या के मामले में प्रदर्शन लगातार जारी है. बुधवार को जिले में विश्व हिंदू परिषद  और बजरंग दल ने अलग-अलग जगहों पर इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंक कर अपना गुस्सा जाहिर किया. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी दिए जाने की मांग की. इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजेश अवस्थी ने टेलर की निर्मम हत्या की घटना को अंजाम देने वाले हत्यारों का सिर कलम करने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की.

दरअसल, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्ट्रेट गेट पर इस्लामिक जिहादियों का पुतला दहन कर हत्यारों को फांसी देने की मांग करते हुए नारेबाजी की. बीते दिन राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की निर्मम हत्या करने वाले जिहादियों का विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर पुतला दहन किया.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts