Uncategorized
IPL 2022 CSK vs KKR Live: CSK का दूसरा विकेट गिरा, रितुराज गायकवाड़ शून्य पर आउट
IPL 2022 CSK vs KKR Live: आइपीएल के 15वें सीजन का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पिछले साल की उप-विजेता टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 4.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं।
सीएसके की पारी, रितुराज शून्य पर आउट
सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही और रितुराज गायकवाड़ बिना खाता खोले ही उमेश यादव की गेंद पर नीतीश राणा के हाथों कैच आउट हो गए। इस टीम का दूसरा विकेट कानवे के रूप में गिरा और वो 3 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर कैच आउट हुए।
सीएसके की प्लेइंग इलेवन-
रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कानवे, राबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), शिवम दुबे, एमएस धौनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, मिशेल सैंटनर, एडम मिल्ने, तुषार देशपांडे।
केकेआर की प्लेइंग इलेवन
वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शेल्डन जैक्सन, उमेश यादव, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती।
मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम सीएसके के लिए पिछले सीजन में काफी अच्छा रहा था जहां इस टीम ने पांच में से चार मैच जीते थे तो वहीं केकेआर ने इस स्टेडियम पर कुल 11 मैच खेले हैं जिसमें से उसे 10 मैचों में हार मिली है। वहीं आइपीएल में दोनों टीमों के मुकाबलों के बारे में बात करें तो सीएसके को केकेआर के खिलाफ 17 मैचों में जीत मिली है तो वहीं केकेआर को सीएसके के खिलाफ अब तक 8 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है। यानी आंकड़ों में सीएसके पूरी तरह से केकेआर पर हावी नजर आ रही है।
सीएसके व केकेआर की मौजूदा टीमों के बारे में बात करें तो अब कागज पर दोनों टीमें अच्छी दिख रही हैं। सीएसके के पास बल्लेबाज के तौर पर कानवे, रितुराज, उथप्पा, रायुडू, व धौनी हैं तो वहीं इस टीम के पास आलराउंडर्स की कोई कमी नहीं है। खुद कप्तान रवींद्र जडेजा, शिवम दूबे, ड्वेन ब्रावो ये सब शानदार आलराउंडर हैं। हालांकि दीपक चाहर की कमी टीम को खलेगी जो शायद ही पहले मैच में खेलेंगे, लेकिन गेंदबाजी में जार्डन, मिल्ने, तुषार जैसे गेंदबाज हैं। कोलकाता की टीम में वेंकटेश अय्यर, रहाणे, श्रेयस अय्यर, नीतीश राणआस बिलिंग्ज जैसे बल्लेबाज हैं तो वहीं रसेल जैसे आलराउंडर। टीम की गेंदबाजी नरेन और वरुण चक्रवर्ती से काफी मजबूत दिख रही है।

