Connect with us

Uncategorized

पिथौरागढ़ में फिर नाबालिग का विवाह: 38 साल के युवक की शादी कर दी 15 साल की किशोरी से, दुल्हा गिरफ्तार

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ तहसील क्षेत्र में एक नाबालिग की और शादी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुल्हे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को सखी वन स्टाफ सेंटर के हवाले कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मर्सोलीभाट आठगाँव सिलिंग तहसील पिथौरागढ़ में एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री का विवाह करवाया गया है। इस सूचना पर कोतवाली पिथौरागढ़ से उपनिरीक्षक मेघा शर्मा व पुलिस टीम मौके पर पहुँची। ग्रामवासियों से पूछताछ करने पर पता चला कि उनके गाँव के एक व्यक्ति द्वारा अपनी 15-16 साल की नाबालिग लड़की का विवाह करवा दिया है। जो पिछले 10 दिन से गाँव में नहीं दिखाई दे रही है। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के घर पर जाकर पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि उसने अपनी बेटी को टीका लगाकर रविन्द्र सैलाल पुत्र स्व0 दुर्गा सैलाल, निवासी देवलगॉव धारचूला पिथौरागढ़ के साथ 17 जून 2022 को विदा कर दिया, हमारे नेपाली रीति में टीका लगाकर विदा करने में शादी ही मानी जाती है। दोनों वर्तमान में कृष्णापुरी में रह रहे हैं। उक्त व्यक्ति से लड़की का हाईस्कूल का प्रमाण पत्र दिखाने को कहा गया जिसमें उक्त लड़की का नाबालिग होने का प्रमाण मिला। पुलिस टीम द्वारा उक्त बालिका को उसके पिता द्वारा बताये गये स्थान से बरामद किया गया तथा सीडब्लू कार्यालय जगदम्बा कॉलोनी पिथौरागढ़ में उसकी काउन्सलिंग की गई। बाद मेडिकल परीक्षण के उक्त बालिका को सुरक्षा की दृष्टि से सखी वन स्टॉप सेन्टर बिण में रखा गया। अभियुक्त रविन्द्र सैलाल उपरोक्त के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 376 भा0द0वि0, 3/4 पोक्सो अधि0 व 9/11 बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। नाबालिग से शादी करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा पता करते हुए नाबालिग से शादी करने वाले अभियुक्त, रविन्द्र सैलाल पुत्र स्व दुर्गा सैलाल, निवासी- देवलगाँव थाना धारचूला जिला पिथौरागढ़ उम्र- 38 वर्ष को विकास भवन पिथौरागढ़ के पास से गिरफ्तार किया गया। टीम में उपनिरीक्षक बबीता टम्टा,कांस्टेबल मेहन्द्र सिंह, अरविन्द शामिल थे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts