Connect with us

Uncategorized

दिल्‍ली में अमित शाह और निशंक के आवास पर बैठक संपन्‍न, पुष्‍कर धामी बोले- सोमवार को देहरादून में होगा फैसला

देहरादून। Uttarakhand New CM: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत के बावजूद भाजपा विधायक दल के नेता को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए विधायक दल की बैठक सोमवार को देहरादून में होगी। वहीं भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए रविवार को दिल्‍ली में आज भाजपा की अहम बैठक हुई। 

विधायक दल के नेता का चयन सोमवार को होगा

बैठक के बाद सभी नेता रमेश पोखरियाल निशंक के घर पहुंचे। यहां बैठक के बाद सभी नेता निकल गए हैं। लेकिन पुष्‍कर सिंह धामी और निशंक के बीच काफी देर तक बैठक हुई। निशंक के घर से निकलने के पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि विधायक दल के नेता का चयन सोमवार को होने वाली विधायक दल की बैठक में होगा। कहा कि 24 मार्च को विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है। 

मैं तो लाइन में नहीं :  त्रिवेंद्र सिंह रावत 

वहीं बैठक के बाद पूर्व मुख्‍यंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसके जवाब में कहा कि मैं तो पहले ही लाइन में नहीं हूं। मैंने तो चुनाव ही नहीं लड़ा है। भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा और जोरदार बनेगा।

ये नेता पहुंचे दिल्‍ली

केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार रात को दिल्ली पहुंचे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक भी दिल्ली गए हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व सतपाल महाराज पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। इसके साथ ही सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और अजय भट्ट भी बैठक में शामिल रहे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts