Connect with us

Uncategorized

मैंने टिकट बेचे, पार्टी मुझे जांच कर पार्टी से निकाले: हरीश रावत

देहरादून। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व सल्ट विधानसभा सीट से प्रत्याशी रहे रणजीत रावत के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर विधानसभा चुनाव में टिकट बेचने के आरोपों के बाद आज हरीश रावत ने सोशल साइट्स पर अपने दिल का दर्द बया किया है। कहा है कि इन आरोपों के बाद कांग्रेस पार्टी जांच कराए और मुझे निष्कासित करे।
हरीश रावत ने लिखा है-पद और पार्टी टिकट बेचने का आरोप अत्यधिक गंभीर है और यदि वह आरोप एक ऐसे व्यक्ति पर लगाया जा रहा हो, जो मुख्यमंत्री रहा है, जो पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष रहा है, जो पार्टी का महासचिव रहा है और कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य है और आरोप लगाने वाला व्यक्ति भी गंभीर पद पर विद्यमान व्यक्ति हो और उस व्यक्ति द्वारा लगाये गये आरोप को एक अत्यधिक महत्वपूर्ण पद पर विद्यमान व्यक्ति द्वारा और उसके सपोटर्स द्वारा प्रचारित-प्रसारित करवाया जा रहा हो तो यह आरोप और भी गंभीर हो जाता है। यह आरोप मुझ पर लगाया गया है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूँ कि कांग्रेस पार्टी मेरे पर लगे इस आरोप के आलोक में मुझे पार्टी से निष्कासित करे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts