Connect with us

Uncategorized

टनकपुर में भीषण दुर्घटना, दो की मौत, कई घायल

टनकपुर।  शनिवार के दिन पूर्णागिरि मार्ग पर भीषण हादसा हुआ। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।  टनकपुर से पूर्णागिरि जा रही तेज रफ्तार मैक्स ने सड़क के किनारे खड़ी स्कूटी को टक्कर मार दी। साथ ही स्कूटी के पास बैठे दो युवकों को रौंद दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद जीप आगे जाकर पलट गई। जिससे उसमें सवार श्रद्धालु घायल हो गए। मैक्स में 10 लोग सवार थे।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5 बजे टनकपुर से पूर्णागिरि जा रही मैक्स जीप यूके04टीए/0490  वन निगम के डिपो के पास सड़क के किनारे खड़ी स्कूटी यूके03सी/3019 में टक्कर मार दी। इसके बाद जीप ने स्कूटी के पास बैठे कृष्ण कुमार पुत्र स्वर्गीय पूरन राम उम्र 32 वर्ष निवासी नायकगोठ टनकपुर और विक्की सिंह पुत्र स्वर्गीय आन सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी बोहरागोठ को रौंद दिया। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मैक्स जीप अनियंत्रित होकर कुछ आगे जाकर पलट गई। जिसमें सवार 10 श्रद्धालु घायल हो गए। जीप में अनीता पत्नी रूपचंद उम्र 35 वर्ष निवासी सिंहपुर लखनऊ, आयुष पुत्र सुरेंद्र 8वर्ष निवासी भरसर, गुड़िया पुत्री गुड्डू 12 वर्ष निवासी जलालपुर लखनऊ, फूलमती पत्नी धनपत उम्र 45 वर्ष ग्राम सिंहपुर लखनऊ, रूपचंद पुत्र श्यामलाल उम्र 40 वर्ष निवासी लखनऊ, पुष्पा पत्नी शंकरलाल उम्र 30 वर्ष निवासी सुंदरासी बरेली, सनी पुत्र राम अवतार उम्र 6 वर्ष निवासी बरेली, पूनम पुत्री भीम सिंह उम्र 18वर्ष निवासी बरेली, रामअवतार पुत्र झम्मन लाल उम्र 30 वर्ष निवासी हमीरपुर, बरेली व मधु पत्नी महेंद्र उम्र 19 वर्ष निवासी सिंहपुर लखनऊ सवार थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर सभी घायलों को 108 के माध्यम से संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर लाया गया। जहां स्कूटी में बैठे युवक कृष्ण कुमार और विक्की सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मैक्स में सवार घायलों में राम अवतार, अनीता व मधु को गंभीर रूप से घायल होने के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। किसी भी पक्ष की ओर से फिलहाल तहरीर नहीं दी गई है। मैक्स वाहन चालकों पर निगरानी रखी जा रही है। दोनों शवों का पंचनामा भर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मालूम हो कि पूर्णागिरि मेले के चलते पूर्णागिरि रोड पर इन दिनों वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ी है। 

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts