Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

एचएन पांडे मेमोरियल फुटबॉल: बिरला विद्या मंदिर और सैनिक स्कूल ने जीता मुकाबला

खबर शेयर करें -

नैनीताल। सी आर एस टी ओल्ड बॉयज क्लब द्वारा आयोजित तथा द नैनीताल बैंक द्वारा प्रायोजित एच न पांडे मेमोरियल इंडिपेंडेंस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आज आगाज हुआ । प्रतियोगिता का फाइनल 15अगस्त को खेला जाएगा ।

15 अगस्त 1947 से प्रारंभ हुए इस फुटबॉल टूर्नामेंट की खासियत ये है की खिलाड़ी की ऊंचाई 4फीट 9इंच तथा कक्षा 8तक का विद्यार्थी भाग ले सकते है ।इस वर्ष प्रतियोगित लीग पर खेली जा रही है जिसमें 16टीम भाग ले रही है । आज तीन मैच खेले गए । पहला मैच पार्वती प्रेम साह जगाती दुर्गापुर तथा सेंट एंड्रयूज भवाली के मध्य खेला गया जो एक एक गोल से बराबर रहा। दूसरा लीग मैच बी एस एस वी तथा सेंट स्टीफंस के मध्य खेला गया जिसमें सैनिक स्कूल मध्यांतर तक 6-0 से आगे रही ।

रेफरी प्रेम बिष्ट ,अर्जुन ,अमित रहे । तीसरा मुकाबला बिरला विद्या मंदिर एवं सरस्वती विद्या मंदिर के मध्य खेला गया। बिरला ने 2-0 से मुकाबला जीता।कल प्रतियोगिता के तीन मैच खेले जायेंगे

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts