Connect with us

Uncategorized

राज्यपाल ने प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को दिलाई शपथ, कुछ देर बाद नव निर्वाचित विधायक लेंगे शपथ

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा का नेता विधायक दल चुने जाने से पहले सोमवार सुबह 11 बजे पांचवीं निर्वाचित विधानसभा के सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। 

देर रात पुष्कर सिंह धामी दिल्ली से देहरादून लौट आए

प्रोटेम स्पीकर नामित किए गए भाजपा के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। वहीं, रविवार देर रात कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी दिल्ली से देहरादून लौट आए हैं। 

इससे पहले सुबह 10 बजे राजभवन में राज्यपाल ले जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) नामित प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को शपथ दिलाई। इस दौरान कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। सुबह 11 बजे प्रोटेम स्पीकर भगत विधानसभा में नव निर्वाचित विधायकों को विधानसभा में शपथ ग्रहण कराएंगे। 

कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की चौथी विधानसभा का कार्यकाल 24 मार्च को समाप्त हो रहा है। इसलिए सोमवार को सभी विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts