Connect with us

Uncategorized

अच्छी खबर: पंतनगर से मुंबई-दिल्ली-गोवा सहित कई प्रमुख शहरों के लिए उड़ान को हरी झंडी, स्पाइसजेट 8 अप्रैल से शुरू करेगी सेवा

 पंतनगर (ऊधमसिंह नगर) : SpiceJet flight: उत्तराखंड का पंतनगर अब हवाई सेवा के मामले में ऊंची छलांग लगाने जा रहा है। यहां से भारत के कई प्रमुख केंद्रों के लिए स्पाइसजेट अपनी उड़ान 8 अप्रैल से शुरू कर रहा है। औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल के साथ ही इस सेवा का पूरे कुमाऊं की जनता को मिलेगा। अब दिल्ली की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

बीते कई दिनों से स्पाइसजेट (SpiceJet) के उड़ान को लेकर पंतनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी और स्पाइसजेट मैनेजमेंट के बीच सेफ्टी नॉर्म्स को लेकर चल रही कवायद नतीजे पर पहुंची है। अब स्पाइसजेट को दिल्ली – पंतनगर सहित कई बड़े महानगरों/शहरों को उड़ान भरने के लिए हरी झंडी मिल गई है।

अच्छी खबर: पंतनगर से मुंबई-दिल्ली-गोवा सहित कई प्रमुख शहरों के लिए उड़ान को हरी झंडी, स्पाइसजेट 8 अप्रैल से शुरू करेगी सेवा

इन शहरों से जुड़ेगा पंतनगर

स्पाइसजेट ने अपने उड़ान में पंतनगर-मुंबई, पंतनगर-हैदराबाद, पंतनगर-बेंगलुरु, पंतनगर-गोवा, पंतनगर-वाराणसी, पंतनगर-खजुराहो के लिए अपनी उड़ान 8 अप्रैल से निर्धारित कर दी है। इसमें पंतनगर खजुराहो सप्ताह में शुक्रवार और रविवार को ही उड़ान भरेगी। बाकी सभी फ्लाइट प्रतिदिन उड़ान भरेंगे। 

अच्छी खबर: पंतनगर से मुंबई-दिल्ली-गोवा सहित कई प्रमुख शहरों के लिए उड़ान को हरी झंडी, स्पाइसजेट 8 अप्रैल से शुरू करेगी सेवा

विद्यार्थियों को खास छूट

स्पाइसजेट मैनेजमेंट ने यात्रा में स्टूडेंट्स के लिए लगभग दस  प्रतिशत किराए में छूट दी है। इसका सबसे बड़ा फायदा एशिया स्तर की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी जीबी पंत विश्वविद्यालय के छात्रों को होगी। इसके साथ ही कुमाऊं और अल्मोड़ा विश्वविद्यालय सहित कुमाऊं भर के छात्र-छात्राओं को भी मिलेगा इसका लाभ। 

ऑनलाइन बुकिंग शुरू

सभी उड़ानों का शेड्यूल स्पाइसजेट के ऑफिशल वेबसाइट पर देखी जा सकती है। सभी उड़ानों की बुकिंग ऑनलाइन शुरू हो चुकी है। आने वाले कुछ दिनों में और भी शहरो की फ्लाइटों में बढ़ोतरी की जा सकती है। 

क्या बोले अधिकारी

पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक राजीव पुनेठा ने बताया कि स्पाइसजेट के उड़ान के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी को परमिशन मिल चुकी है नई उड़ान के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अपने सभी मानक पूर्ण कर लिए हैं। और जल्द सेवा का लाभ यात्रियों को मिलेगा। 

अच्छी खबर: पंतनगर से मुंबई-दिल्ली-गोवा सहित कई प्रमुख शहरों के लिए उड़ान को हरी झंडी, स्पाइसजेट 8 अप्रैल से शुरू करेगी सेवा

वहीं, स्पाइसजेट (SpiceJet) के सेल्स मैनेजर अतुल मोहन का कहना है कि स्पाइसजेट की 78 सीट वाली विमान सेवा 8 अप्रैल से शुरू हो रही है, जो कि छोटे विमानों में बाकी कंपनियों के अपेक्षा यह काफी सुविधाजनक सीटाें वाला विमान है। इसमें यात्री एक अलग व बेहतरीन अनुभव करेंगे।

साभार न्यू मीडिया

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts