Connect with us

Uncategorized

बच्चों को अच्छे संस्कार दे अभिभावक : भट्ट

देहरादून। शिवम विहार केदारपुरम में मंगलवार को दून स्कालर्स का उद्घाटन हुआ। साथ ही उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में अभिभावकों के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट और विशिष्ट अतिथि विधायक विनोद चमोली रहे।

अजय भट्ट ने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षकों के साथ अभिभावकों का भी अहम योगदान बताया। उन्होंने कहा कि स्कूल में शिक्षकों की भांति घर पर अभिभावक बच्चों को बेहतर संस्कार एवं शिक्षा दें। विद्यालय के अध्यक्ष राजेश नेगी, निदेशिका कंचन नेगी, प्राचार्य तृप्ती चोपड़ा ने अतिथियों का अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि अजय भट्ट और विनोद चमोली को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts