Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

9 से 15 फरवरी को रोडवेज बसों में इनके लिए रहेगी मुफ्त यात्रा, आदेश जारी

खबर शेयर करें -

देहरादून : रोडवेज की बसों में कई तरह के लोगों के लिए मुफ्त सफर की व्यवस्था है। हर साल रक्षा बंधन के दिन भी बहनों के लिए परिवहन निगम की बसों में मुफ्त फसर की सुविधा दी जाती है।

लेकिन, इस बार 9 से 15 फरवरी तक मुफ्त यात्रा का आदेश जारी किया गया है। परिवहन निगम ने यह आदेश सरकार के निर्देश पर जारी किया है।

दरअसल, 12 फरवरी को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा परीक्षा होनी है। पेपर लीक होने के कारण इस परीक्षा को फिर से कराया जा रहा है। ऐसे के सरकार ने यूपी सरकार की तर्ज पर यह फैसला लिया कि सभी अभ्यथियों को प्रवेश पत्र पर मुफ्त परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।

परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने सभी मंडलीय प्रबंधकों और डिपो के सहायक महाप्रबंधकों को आदेश जारी कर अभ्यर्थियों को निगम की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा देने के निर्देश दिए। आदेश के अनुसार प्रदेश के अंदर एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जाने के लिए निगम की बस यदि उत्तर प्रदेश क्षेत्र से होकर जाती है तो भी अभ्यर्थियों को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

12 फरवरी को आयोजित होने वाली पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को नौ से 12 फरवरी तक जाने के लिए और 12 से 15 फरवरी तक वापस जाने के लिए प्रवेश पत्र के आधार पर निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को डेढ़ घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। आयोग ने बृहस्पतिवार को एडमिट कार्ड जारी करते हुए सख्त दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts