Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

पूर्व प्रधानमंत्री की पोती उत्तराखण्ड में घरेलु हिंसा का शिकार, सीएम के पास पहुंचा हाईप्रोफाइल मामला, धामी बोले-बख्शे नहीं जाएंगे दोषी

खबर शेयर करें -

पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह (वी.पी सिंह) की पोती अंद्रीजा मंजरी ने रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। अंद्रीजा मंजरी ने ससुराल वालों पर मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर ही उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। सीएम ने मामले को लेकर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि दोषी बख्शे नहीं जाने चाहिए।

सीएम धामी ने कहा कि प्रभावशाली जांच को प्रभावित नहीं कर पाएंगे। साथ ही अंद्रीजा मंजरी की सुरक्षा का भी ख्याल रखने को कहा है। गौरतलब है कि पूर्व पीएम की पोती अंद्रीजा मंजरी ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें मारपीट, गाली-गलौज समेत कई आरोप हैं।

अंद्रीजा मंजरी के पति अरकेश नारायण सिंह देव बोलनगीर के राजपरिवार से हैं। इनके परदादा आरएन सिंह देव ओडिशा के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा अरकेश नारायण सिंह देव के भाई सांसद हैं। इनका घर देहरादून में भी है। अंद्रीजा मंजरी और अरकेश नारायण सिंह देव की शादी साल 2017 में बड़ी धूमधाम से हुई थी। इसके बाद से ही दोनों देहरादून के थाना राजपुर स्थित बंगले में रहते हैं लेकिन दोनों पक्षों की तरफ से अब पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसपर पुलिस जांच में जुटी है।

फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। वहीं मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से सुर्खियों में है। अब देखना होगा कि इसपर आगे किस तरह से पुलिस अपनी कार्रवाई आगे बढ़ाती है।
इससे पहले अंद्रीजा मंजरी ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय में शिकायत की थी। अंद्रीजा मंजरी ने आरोप लगाया था कि अरकेश और उनके परिजन शादी के बाद से उनसे दहेज की मांग कर रहे हैं। इससे उनका मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। साथ ही उन्होंने घर के नौकरों और अरकेश के कुछ साथियों पर अभद्रता का आरोप भी लगाया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts