Connect with us

Uncategorized

बच्चों को बाइक देने वाले वाले पिता भरेेंगे 50 हजार जुर्माना

पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ में नाबालिगों को वाहन देना अभिभावकों को भारी पड़ रहा है। पुलिस एक दिन पहले ही 25 हजार रुपए का चालान किया फिर भी अभिभावक सजग नहीं हुए। दूसरे दिन फिर दो नाबालिग वाहन चलाते मिले। पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर अभिभावकों से 25-25 हजार यानी कुल 50 हजार रुपए का चालान वसूले। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिगों को वाहन देने पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

शुक्रवार को यातायात प्रभारी प्रताप सिंह नेगी के नेतृत्व में वड्डा पुलिस चौकी प्रभारी जसवीर सिंह मय पुलिस टीम के वाहन चैकिंग अभियान चला रहे थे। वड्डा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान स्कूटी संख्या यूके 05 डी-4858 को रोका गया तो वाहन चालक नाबालिग निकला। वाहन चालक के अभिभावक मौके पर बुलाए गए और धारा 3/4/181/129ए/207 एमवी एक्ट के अंतर्गत 25 हजार रु पए का चालान काट कर वाहन सीज किया गया।

बेरीनाग में जब एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला और थानाध्यक्ष हेम चंद्र तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहन चैकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान स्कूटी संख्या यूके 06 एजेड- 4610 को रोका गया तो वाहन चालक नाबालिग निकला। नाबालिग वाहन चालक के अभिभावकों को बुलाकर एमवी एक्ट के तहत 25 हजार रु पए का चालान कर वाहन सीज कर दिया गया।

वहीं कनालीछीना में थानाध्यक्ष मनोज सिंह धौनी के नेतृत्व के चल रहे चैकिंग अभियान के दौरान मयंक सिंह निवासी समतड़ा पाली शराब पीकर वाहन चलाते मिला। पुलिस ने वाहन सीज कर दिया है। इसके अलावा पूरे जिले भर में चले वाहन चैकिंग अभियान के तहत यातायात नियमों के उल्लंघन में 112 वाहनों का चालान करते हुए दो वाहन सीज किए गए हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts