Connect with us

Uncategorized

दिल्ली में फेक कॉल सेंटर का पर्दाफाश, लड़कियां समेत 12 अरेस्ट, ऐसे करते थे ठगी

दिल्ली पुलिस ने गिफ्ट कार्ड रिडीम कराने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मामले से जुड़े 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों की पहचान आदर्श, नवीन, प्रदीप, मोहम्मद सैफुद्दीन, नितिन, प्रवीण चौहान, राहुल, बृजेश, साहिबा खातून उर्फ ​​ट्विंकल, आभा, मोनिका और मोहित वर्मा के रूप में हुई है.

पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली के नेब सराय स्थिति इग्नू रोड पर एक फेक कॉल सेंटर चल रहा है, जहां से अमेरिका के लोगों को ठगा जाता है. इसके बाद 30 जून की दरमियानी रात को इग्नू रोड स्थित बलहारा अस्पताल के पास एक टीम बनाकर जाल बिछाया गया गया और तब जाकर छापेमारी हुई.

पुलिस के बयान के मुताबिक, मुखबिर की ओर से इनपुट मिलने पर फेक कॉल सेंटर पर छापा मारा गया और यह पाया गया कि परिसर में कंप्यूटर और सहायक उपकरण स्थापित किए गए थे. कई लोगों को कॉल आ रहे थे और वे पीड़ितों के साथ बातचीत करने में लगे हुए थे. वे खुद को अमेजन प्रतिनिधि बताकर पीड़ितों से बात कर रहे थे और उन्हें अपनी ठगी जाल में फंसा रहे थे.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक इंटरनेट राउटर और टीपी-लिंक मोडेम के साथ नौ डेस्कटॉप सिस्टम भी बरामद किए हैं. पुलिस ने कहा कि कंप्यूटर ऐप- टीम व्यूअर, ज़ोहो असिस्ट का उपयोग करके वे पीड़ित को धोखा देते थे और पीड़ित अमेजन के नाम पर रिडीम किए गए उपहार कार्ड के माध्यम से ठगी के शिकार हो जाते थे. पुलिस ने आईपीसी की धारा 419/420/120बी/34 के तहत मामला दर्ज किया है.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts