Connect with us

Uncategorized

चुनाव, जीत, शपथ और फिर, एक्शन…..

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ मोहन बिष्ट राजधानी देहरादून से शपथ ग्रहण कार्यक्रम निपटाकर वापसी के तुरंत बाद आज दिखे एक्शन मोड पर,
लालकुआं के विभिन्न क्षेत्रों में जनसमस्याओं का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक ने वर्षों से लंबित पड़े हल्दूचौड़ के निर्माणाधीन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया, विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने पूरे अस्पताल का निरीक्षण करते हुवे कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को कंस्ट्रक्शन में लगाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने की बात कही, तथा कई जगहों पर सही गुणवत्ता की सामग्री नहीं लगाई जाने पर कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिया कि तुरंत इस कार्य को पुनः किया जाए,

विधायक डॉ बिष्ट ने कहा कि कई वर्षों से लंबित पड़े अस्पताल के कार्य को जल्द ही पूरा करवा लिया जाएगा तथा क्षेत्र के लोगों को इस अस्पताल के तैयार होने के बाद सभी उत्कृष्ट चिकित्सकीय सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के लोगो को उपचार तथा दवाइयों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा, विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने कहा कि जो कार्य बच गया है उसे जल्द पूरा करा लिया जाएगा,वही विधायक मोहन बिष्ट ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता के मामले पर कहा कि अस्पताल के निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कमी की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी, और अगर गुणवत्ता में कहीं कमी आती है तो वह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,
मौके पर पहुंची( एसीएमओ) रश्मी पंत ने कहा कि निर्माण कार्य में वित्तीय समस्या के चलते कार्य रुक गया था तथा पुनः कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जल्द ही कार्यदाई संस्था द्वारा अस्पताल हमारे हैंड ओवर कर दिया जाएगा, गुणवत्ता में कमी के मामले में उन्होंने सख्त कार्रवाई करने की बात कही।

बताते चलें कि कई वर्षों से अस्पताल का कार्य पूरा नहीं हो पाया जिसके चलते बिंदुखतता, लाल कुआं, मोटा हल्दु ,बेरिपडो तथा आसपास के कई क्षेत्रों के लोगों को अस्पताल ना होने के चलते कई परेशानियों से जूझना पड़ रहा है वही मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ता है ,कई बार तो लोगों की जान तक चली जाती है, अस्पताल तैयार होने के बाद क्षेत्र के लोगों को कई समस्याओं से निदान मिल जाएगा,

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts