Connect with us

Uncategorized

क्या आपको पता है ? द्रौपदी मुर्मू यशवंत सिन्हा के अलावा 56 लोग औऱ लड़ रहे हैं राष्ट्रपति का चुनाव

एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू विपक्ष के यशवंत सिन्हा के अलावा भी लोग हैं जो राष्ट्रपति का चुनाव लड़ रहे हैं। मैदान में उतरे ये 56 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी चुनाव लड़ने की वजह भी बड़ी दिलचस्प हैं।
मुर्मू और सिन्हा के अलावा जिन लोगों ने नामांकन दाखिल किया है उनमें लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक के पद्मराजन शामिल हैं। एक और प्रतियोगी राम कुमार शुक्ला हैं जो यह साबित करना चाहते हैं कि एक राष्ट्रपति के पास न्यूनतम सुविधाएं होनी चाहिए और लोगों की भलाई के लिए अधिकतम काम करना चाहिए।
अशोक कुमार ढींगरा भी हैं जिन्होंने कई संगठनों के साथ काम किया है जो सेना और सशस्त्र बलों के कल्याण के बारे में बोलते हैं, इसलिए वे खुद को भारत के राष्ट्रपति पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार मानते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर दया शंकर अग्रवाल भी उन 56 लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। एक हैं सूरज प्रकाश जो मानते हैं कि उनमें भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद को संभालने के सभी गुण हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts