Connect with us

Uncategorized

चीन का दुस्साहस,अरुणाचल प्रदेश में घुसकर चीनी सेना ने 17 साल के लड़के को किया अगवा


चीन ने एक बार फिर गुस्ताखी की है। आरोप है कि चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) ने भारतीय सीमा में घुसकर एक लड़के को अगवा कर लिया है। पीएलए पर अरुणाचल प्रदेश के अप्पर सियांग जिले से एक 17 साल के लड़के को अगवा करने का आरोप लगा है। बुधवार को प्रशासन ने भारतीय सीमा से लड़के के अगवा किए जाने की जानकारी दी है। अगवा किए गए लड़के का नाम मिराम तारोन बताया जा रहा है। मिरान तारोन जिडो गांव के रहने वाले हैं।

सेना लड़के को छुड़ाने की कर रही कोशिश
जिला प्रशासन का कहना है कि मिराम को मंगलवार को अगवा किया गया है। मिराम तारोन उस ग्रुप का हिस्सा था, जो दोनों देशों की सीमा के पास शिकार कर रहा था। उसी समय उसे अगवा किया गया था। जिले के डिप्टी कमिश्नर शास्वत सौरभ ने कहा, ‘यह युवा स्थानीय शिकारियों के एक दल में शामिल था। हमें इस बारे में ग्रुप के अन्य सदस्यों से जानकारी मिली है कि उसे भारतीय सीमा के अंदर से पीएलए ने किडनैप कर लिया है।’ डिप्टी कमिश्नर ने बताया, ‘जैसे ही हमें इस मामले की जानकारी मिली, हमने उस क्षेत्र में मौजूद इंडियन आर्मी को इसकी जानकारी दी है। लड़के को जल्द से जल्द छुड़ाने की कोशिशें जारी हैं।’

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts