Connect with us

उत्तराखण्ड

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की मुख्यमंत्री धामी ने

नई दिल्ली। उत्तराखंड में हाल ही में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रयासों और सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उपहार स्वरूप माँ सुरकंडा देवी की प्रतिकृति, बद्री गाय का शुद्ध घी, पहाड़ी अंचलों में होने वाले पाँच प्रकार के राजमा और शहद भी भेंट किया। प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड और देश के विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और मार्गदर्शन प्रदान किया।

 

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts