Connect with us

Uncategorized

चमोली: जंगल में पेड़ पर लटका म‍िला देवर- भाभी का शव, ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची राजस्व पुल‍िस

गोपेश्वर: नंदा नगर के ग्राम प्राणमती में देवर-भाभी का शव जंगल में पेड़ में लटका मिला है। राजस्व पुलिस मौके पर गई है। विगत चार जुलाई से दोनों घर से लापता थे।

गांव की महिला जंगल में लकड़ी लेने गई तो देखा कि दोनों पेड़ पर लटके हुए थे। उसने गांव में आकर ग्रामीणों को इस बारे में बताया। ग्रामीणों द्वारा तहसील नंदा नगर को इसकी सूचना दी। सूचना नायब तहसीलदार आरके देवली अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। जहां पर ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों शव को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक ममता धर्मपत्नी अनिल कुमार उम्र 26 वर्ष और कुंवर राम पुत्र मेहरबान उम्र 27 साल बताएं गए हैं। दोनों रिश्‍ते में देवर भाभी हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts