Connect with us

Uncategorized

बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव

पटना। बिहार में कोरोना वायरस के मामले तेजी से पांव पसार रहे हैं। नीतीश कुमार सरकार ने तेजी से बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर पाबंदियां लागू की हैं। इसी बीच राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा  उत्पाद मंत्री सुनील कुमार, अशोक चौधरी और विजय चौधरी भी कोरोना पॉजिटिव मिले है। कोरोना की स्थिति को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार ने अपनी समाज सुधार यात्रा स्थगित कर दी है।
इससे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी कोरोना की चपेट में मिले थे। मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने यह जानकारी दी थी। रिजवान ने बताया था कि मांझी के अलावा उनकी पत्नी शांति देवी, बेटी पुष्पा मांझी, पुत्रवधू दीपा मांझी और निजी सचिव गणेश पंडित भी कोरोना पॉजिटिव हैं।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts