Connect with us

अपराध

छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुका ABVP प्रत्याशी नाबालिग से गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार, ITI गैंग के चार सदस्य छह घंटे में दबोचे

 

 

एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के टिकट पर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुका धीरज बिष्ट भी गिरफ्तार, मुखानी के होटल में वारदात को अंजाम देने का आरोप

 

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने कथित ITI गैंग से जुड़े चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में धीरज बिष्ट भी शामिल है, जिसने हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के टिकट पर छात्रसंघ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था। छात्रसंघ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके युवक की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में गिरफ्तारी ने शहर में हलचल मचा दी है।

 

पुलिस के अनुसार, देर रात पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली मुखानी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि चार युवकों ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर और डराकर अपने साथ एक होटल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए घटना के महज छह घंटे के भीतर चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गोनी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, चारों युवक शहर में चर्चित ITI गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं।

 

छात्र राजनीति से रहा है धीरज का नाता

 

इस पूरे मामले में धीरज बिष्ट की गिरफ्तारी विशेष चर्चा का विषय बन गई है। धीरज ने हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के टिकट पर छात्रसंघ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था। छात्र राजनीति में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में अपनी पहचान बनाने वाला युवक अब एक बेहद गंभीर आपराधिक मामले में गिरफ्तार हुआ है।

 

एसएसपी ने संभाली कार्रवाई की कमान

 

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी स्वयं पूरे मामले की निगरानी करते रहे। उन्होंने कहा कि महिलाओं और नाबालिग बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों के प्रति नैनीताल पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। ऐसे मामलों में आरोपियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

मुखानी की इस घटना ने शहर में नाबालिगों की सुरक्षा और कथित आपराधिक गिरोहों की गतिविधियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के तहत होगी।

 

Advertisement
Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts