Connect with us

Uncategorized

हाजीपुर में बड़ा हादसा: हाई टेंशन तार की चपेट में आयी यात्री बस धू धू कर जली

हाजीपुर. वैशाली जिला के हाजीपुर में एक यात्री बस धू धू कर जल गयी. बस में आग लगते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर कड़ी मशक्कत कर काबू पाया. हादसे में बस का चालक बुरी तरह जख्मी हो गया है. बस बिजली की तार से सटा जिसके कारण बस में करंट आ गया और आग लगने के बाद जब चालक गाड़ी से उतरने लगा तो करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

घटना सदर थाना क्षेत्र के हाजीपुर-पटना रामाशीष चौक बस स्टैंड की है. गनीमत यह है कि हादसे के वक्त बस में कोई यात्री सवार नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता. बताया जा रहा है कि सरैया से हाजीपुर आई थी और फिर वापस जाने के लिए बस को चालक बैक कर रहा था, तभी यह हादसा हो गया.

पटना जाने के लिए बस चालक बस को लेकर आगे की ओर ले जा रहा था तभी बस ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन तार में सट गयी जिसके बाद बस में आग लग गई. बस में आग लगते ही अफरा तफरी मच गई. मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के डीएसपी ने बताया कि बस में आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts