Connect with us

Uncategorized

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, कप्तान और उप कप्तान समेत 6 U-19 विश्व कप टीम के खिलाड़ी कोरोना पोजिटिव

भारतीय अंडर 19 टीम इस वक्त विश्व कप में अपना दम दिखा रही है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में खेले जा रहे टूर्नामेंट से भारत के लिए बुरी खबर आ रही है। भारतीय टीम के कप्तान यश डुल समेत 6 खिलाड़ी के कोरोना पोजिटिव होने की खबर है। आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से ठीक पहले इन खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सामने आई।

बुधवार को भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ अंडर 19 विश्व कप के अहम मुकाबले में खेलने उतरी। इस मैच से ठीक पहले भारतीय कप्तान यश और उप कप्तान एस के रशीद कोरोना की चपेट में आ गए। इन दोनों ही खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में निशांत सिंधु ने टीम की कप्तानी का जिम्मा संभाला। कप्तान और उप कप्तान के अलावा मानव पारख, सिद्धार्थ यादव, आराध्या यादव और वासु वत्स को आइसोलेट कर दिया गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts