Connect with us

Uncategorized

जेल से बाहर आकर फिर नसों में नशा घोलने लगा रिहान पच्चीस, पुलिस ने 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। तीन साल पहले नशे की तस्करी में जेल जा चुका युवक ने रिहा होने के बाद फिर युवाओं की नसों में नशा घोलने का काम शुरू कर दिया। इस बार 50 नशीले इंजेक्शन के साथ बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
पुलिस ने बताया कि नैनीताल जिले में नशे की चेन को तोड़ने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशन मे पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा बीती रात्रि गश्त ड्यूटी एवं सघन चेकिंग अभियान के दौरान थाना बनभूलपुरा क्षेत्रांतर्गत इंदिरानगर ठोकर के पास रेलवे पटरी के नीचे कच्चे मार्ग से नशीले इंजेक्शनो की खेप के साथ राशिद हुसैन उर्फ रिहान पच्चीस, पुत्र वाजिद हुसैन, निवासी वार्ड नंबर-29 सफदर का बगीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 25 वर्ष को 25 अदद इंजेक्शन Avil Pheniramine व 25 अदद इंजेक्शन Buprenorphine कुल 50 अदद अवैध नशे के इंजैक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया।

इसके विरूद्ध थाना बनभूलपुरा पर मुकदमा धारा-8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं। अभियुक्त के विरुद्ध लगभग तीन साल पूर्व भी अवैध नशे की तस्करी करने के संबंध में थाना बनभूलपुरा में FIR NO-316/2 2019 U/S 8/21 NDPS ACT. के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है जो वर्तमान में जेल से छूटकर पुन: नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त हो गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी, उपनिरीक्षक मनोज यादव,कांस्टेबल हरिकृष्ण मिश्रा, मुन्ना सिंह शामिल थे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts