Connect with us

अपराध

निवेश में मुनाफे का झांसा देकर 1.87 करोड़ की ठगी, पंजाब से आरोपी गिरफ्तार

निवेश में मुनाफे का झांसा देकर 1.87 करोड़ की ठगी, पंजाब से आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में ओएनजीसी के एक सेवानिवृत्त अधिकारी से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के मामले में एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल टास्क फोर्स ने शुक्रवार को पंजाब के लुधियाना से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर निवेश में भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 1.87 करोड़ रुपये ठगने का आरोप है।

 

 

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि पीड़ित ने 15 अप्रैल को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उन्हें व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से संपर्क किया गया। कॉल करने वाले ने खुद को आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी का कर्मचारी बताते हुए शेयर बाजार में निवेश से अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया।

 

 

इसके बाद पीड़ित को “एबीएसएल द ग्रुप ऑफ विसडम” नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में ट्रेडिंग और आईपीओ निवेश से जुड़े बड़े मुनाफे वाले स्क्रीनशॉट साझा किए जाते थे। आरोपी ने खुद को सेबी में पंजीकृत बताकर भरोसा भी दिलाया।

 

 

झांसे में आए पीड़ित ने अलग-अलग तिथियों में आरोपी द्वारा बताए गए बैंक खातों में कुल 1.87 करोड़ रुपये जमा करा दिए। जांच के दौरान साइबर पुलिस ने ठगी की रकम में से 40 लाख रुपये होल्ड भी करा लिए।

 

 

एसटीएफ जांच में सामने आया कि ठगी के लिए इस्तेमाल किया गया बैंक खाता करीब दो महीने पहले ही खुलवाया गया था। मेटा कंपनी से पत्राचार और तकनीकी जांच के बाद ग्रुप संचालक की पहचान लुधियाना निवासी सुखराज सिंह के रूप में हुई।

 

 

एसटीएफ की टीम ने आरोपी को पंजाब के लुधियाना स्थित बस्ती जोदेवाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य संदिग्धों और नेटवर्क की भी जांच की जा रही

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts