Connect with us

अपराध

पांच बेटों वाले अतीक अहमद के परिवार में अब सिर्फ दो बेटे जेल में, एक एनकाउंटर में मारा गया और सबसे छोटे की सड़क हादसे में मौत, अपराध के दम पर खड़ा हुआ साम्राज्य अब पूरी तरह बिखरा

खबर शेयर करें -

पांच बेटों वाले अतीक अहमद के परिवार में अब सिर्फ दो बेटे जेल में, एक एनकाउंटर में मारा गया और सबसे छोटे की सड़क हादसे में मौत, अपराध के दम पर खड़ा हुआ साम्राज्य अब पूरी तरह बिखरा

प्रयागराज। कभी उत्तर प्रदेश में अपराध की दुनिया का बड़ा नाम रहे माफिया डॉन अतीक अहमद का परिवार एक बार फिर चर्चा में है। झांसी में सड़क दुर्घटना में सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत के बाद अतीक के पांच बेटों की कहानी एक बार फिर सामने आ गई है। कभी जिस परिवार को अपराध जगत का सबसे ताकतवर परिवार माना जाता था, आज उसी परिवार के पांच बेटों में एक की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो चुकी है, एक सड़क हादसे में जान गंवा चुका है, जबकि दो बेटे अलग-अलग जेलों में बंद हैं।

 

अतीक अहमद और उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन के पांच बेटे थे— उमर, अली, असद, अहजम और अबान। वर्ष 2023 में उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक परिवार पर कानून का शिकंजा लगातार कसता चला गया। उसी कार्रवाई के दौरान तीसरे बेटे असद अहमद की उत्तर प्रदेश एसटीएफ के साथ झांसी में हुई मुठभेड़ में मौत हो गई। इसके दो दिन बाद प्रयागराज में पुलिस अभिरक्षा के दौरान अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद से परिवार लगातार मुश्किलों में घिरता चला गया।

 

 

 

अब सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की गुरुवार सुबह आज झांसी में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया गया कि वह अपने कुछ साथियों के साथ झांसी जेल में बंद भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि अबान और उसके एक साथी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

 

अतीक के बेटों की मौजूदा स्थिति

उमर अहमद – सबसे बड़ा बेटा, विभिन्न मामलों में जेल में बंद।

अली अहमद – दूसरा बेटा, कई आपराधिक मामलों में झांसी जेल में निरुद्ध।

असद अहमद – तीसरा बेटा, अप्रैल 2023 में एसटीएफ मुठभेड़ में मारा गया।

अहजम अहमद – चौथा बेटा, कानूनी मामलों का सामना कर चुका है।

अबान अहमद – सबसे छोटा बेटा, 6 अगस्त 2026 को झांसी में सड़क दुर्घटना में मौत।

अतीक अहमद के परिवार की यह तस्वीर बताती है कि कभी अपराध के दम पर खड़ा हुआ साम्राज्य अब पूरी तरह बिखर चुका है। पिता अतीक और चाचा अशरफ की हत्या हो चुकी है। पांच बेटों में से एक एनकाउंटर में मारा गया, सबसे छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दो बेटे जेल में हैं। अपराध की दुनिया में वर्षों तक खौफ का पर्याय रहे इस परिवार की नई पीढ़ी भी लगातार कानून और त्रासदियों के साये में सिमटती चली गई है।

 

फोटो आज दुर्घटना में मारे गए बेटे का

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts