Connect with us

धर्म-संस्कृति

Aaj ka Rashifal 1st April 2022: अप्रैल माह का पहला दिन इन राशियों को दिलाएंगा प्रमोशन, वहीं ये लोग बिताएंगे रोमांटिक समय

खबर शेयर करें -

Aaj ka Rashifal 1st April 2022: आज 1 अप्रैल शुक्रवार का दिन के साथ चैत्र मास की अमावस्या तिथि है। बता दें कि अमावस्या दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। उसके बाद प्रतिपदा लग रही है। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका शुक्रवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज मेष राशि वाले जातकों के मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। नौकरी व्यापार के लिए दिन आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिये मेहनत करनी पड़ेगी। अपनों के बीच रिश्तों में सुधार होगा। घर में कम किन्तु बाहर समय बितेगा। परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। छात्रों का पढ़ने में मन लगेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन भाग दौड़ में निकलेगा। किसी न किसी काम में व्यस्त रहेंगे। कार्यालय में काम का बोझ रहेगा। आर्थिक उन्नति हो सकती है। किन्तु मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। परिवार जनों को समय न देने की वजह से तनातनी बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में निरसता रहेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आप सकारात्मक रहेंगे। जिस काम को आज हाथ में लेंगे उस में सफलता प्राप्त होगी। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। मेहनत का फल मिलेगा। आज के दिन का अधिकतर समय परिवार के साथ बिताएंगे। बच्चों को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। छात्र आज खूब मेहनत करेंगे। प्रियजन के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आर्थिक मामलों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। कार्यालय में मन चाही सफलता प्राप्त होगी। सबका सहयोग प्राप्त होगा और कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने के कारण आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में सुखद समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी से तालमेल बना कर रहे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज मानसिक शांति का अनुभव होगा। पुराने अटके काम पूरे होंगे। काम का बोझ कम होने से थकावट दूर होगी। आजकल के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलेगी। मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। अपनों से मेलजोल होगा। यात्रा का योग है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। प्रियतम से मन की बातें साझा करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

पिछले दिनों की अपेक्षा आज का दिन आप खुशी महसूस करेंगे। बहुत दिनों से जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे वो पूर्ण होगा। कार्यालय में आपके काम की प्रशंसा होगी। किसी कार्यक्रम में जाने का अवसर प्राप्त होगा। घर परिवार में सकारात्मकता रहेगी। छात्र पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे। आज मूड अच्छा रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज किसी न किसी काम में उलझे रह सकते हैं। काम की अधिकता रहेगी और  आराम न मिलने से शारीरिक थकान रहेगी। किन्तु अपनी कार्यकुशलता से सभी काम समय पर पूरा करेंगे। आर्थिक विकास होगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। पति पत्नी में बहस हो सकती है। प्रेमी के साथ खाने पीने का प्रोग्राम बन सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल(Scorpio Daily Horoscope)

आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पुरानी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। पूंजी निवेश से संबंधित काम में सावधानी रखें। अटके काम पूरे होंगे। सरकारी नौकरी वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। शाम को घर में महफिल सजेगी। रिश्तेदारो का आगमन होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

सुबह मन प्रसन्न रहेगा लेकिन शाम होते होते मन उदास हो सकता है। नौकरी व्यापार में जोखिम भरे फैसले न लें अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। पूंजी निवेश से बचें। पुरानी किसी योजना का लाभ उठा सकते हैं। परिवार में खींचतान रहेगी। पति पत्नी में मनमुटाव हो सकता है। प्रियजन से मुलाकात होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज कोई न कोई चिंता मन में लगी रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखे। गैस बदहजमी हो सकती है खानपान में सावधानी बरतें। परिवार का साथ मिलेगा। कहीं यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज घरेलु काम में व्यस्त रहेंगे। बाकी दिनों की अपेक्षा से नौकरी व्यापार में काम कम रहेगा। घर की सफाई सजावट में लगे रह सकते हैं। आज रिश्तेदारों का घर पर आना जाना लगा रहेगा। दिन की अपेक्षा शाम के समय आप प्रसन्न रहेंगे। खाने पीने पार्टी का आनंद उठाएंगे। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन हंसी खुशी में बीतेगा। आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। घर और बाहर दोनों जगह बराबर बैलेंस बनाने की कोशिश करेंगे। धन लाभ होगा। कार्यालय में उचित सम्मान प्राप्त होगा। खरीदारी करने जाएंगे। परिवार में सहयोग रहेगा। प्रेमी संग रोमांटिक लम्हे बिताएंगे। कुल मिलाकर दिन बढ़िया रहेगा।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page