Connect with us

Uncategorized

केदारनाथ यात्रा को लेकर बड़ी राहत, नहीं बढ़ेगा हेलीकॉप्टर किराया, जानें कैसे होगी बुकिंग

खबर शेयर करें -

केदारनाथ हेली सेवा के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग सोमवार से शुरू होने जा रही है। इस बार पिछले साल के किराए पर ही हेली सेवाएं संचालित होंगी।  नागरिक उड्डयन विभाग ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए नौ ऑपरेटरों का चयन दो साल पहले कर लिया था। तब टेंडर में ही किराया तीन साल के लिए तय किया गया था, इस कारण मौजूदा साल भी साल 2020 में तय किया गया किराया लागू रहेगा। पिछले दो साल कोविड से प्रभावित रहने के कारण हेलीसेवा बरसात बाद कुछ महीनों के लिए संचालित हो पाई। हालांकि इसमे भी यात्रियों की मारामारी रहे। लेकिन इस बार यात्रा सुचारू रूप से सम्पन्न होने की उम्मीद है। जिस कारण अभी से हेलीसेवा के लिए पूछताछ शुरू हो गई है।

इसे देखते हुए नागरिक उड्डयन विभाग ने यात्रा शुरू होने से करीब एक माह पहले ही सोमवार चार अप्रैल से ही ऑनलाइन बुकिंग शुरू करने का निर्णय लिया है। 70 फीसदी टिकट की बुकिंग https://heliservices.uk.gov.in/ वेबसाइट के जरिए स्वीकार की जाएगी। सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया कि इस बार यात्रा के पहले ही दिन से यात्रियों के लिए हेलीसेवा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि सभी कंपनियां टेंडर शर्त के अनुसार इस साल भी पिछले किराए पर ही सेवाएं देंगी। हेलीपैड पर यात्री सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। 

किराया केदारनाथ तक

गुप्तकाशी से 7750
फाटा से 4720
सिरसी से 4680
(एक तरफ का किराया)

चारधाम यात्रा: ड्रोन से नियंत्रित होगा यातायात

तीन मई से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा के लिए सरकार एक्शन मोड में आ गई। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। सीएम ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सभी व्यवस्थाओं को चाकचौबंद रखने को कहा। चारों धाम में चौबीस घंटे बिजली सप्लाई और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करने के निर्देश भी दिए हैं। सुबह सचिवालय में आयेाजित बैठक में सीएम ने बिंदुवार सभी महकमों से तैयारियों की जानकारी ली। यात्रा मार्ग के जिलों के डीएम को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के लिए कहा। 

सीएम के निर्देश

  • प्रभावी चिकित्सा सुविधा को एयर एंबुलेंस की व्यवस्था
  • ट्रैफिक प्रबंधन और संचालन के लिए इस्तेमाल होगा ड्रोन
  • यात्रियों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर भी होगा जारी
  • यात्रा पर आने वाले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन किया जाएगा
  • यात्रियों के लिए जगह जगह पर लगाए जाएंगे वाटर एटीएम
  • होटलों में लगेगी रेस्ट लिस्ट, मिलावट के खिलाफ अभियान

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया, ‘चार धाम यात्रा के माध्यम से देश-विदेश में अतिथि देवो भव: का संदेश जाना चाहिए। इस बार बहुत अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना है। चार धाम यात्रा की तैयारियां उसी के अनुरूप की जा रही हैं। यात्रा को श्रद्धालुओं की लिए अधिक से अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं की जाएंगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts