Connect with us

Uncategorized

बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही जहर खाकर पापा के पास पहुंची बेटी, बोली-मुझे बचा लीजिए

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही हाइस्कूल की छात्रा की जहर खाने से मौत हो गई। पिता की डांट से नाराज होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। वहीं बेटी की खुदकुशी के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है।

आम्रपाली पुलिस चौकी इंचार्ज नीरज चौहान ने बताया कि तीनपुर नवाड़ लामाचौड़ निवासी अहमद सैफी की 16 वर्षीय बेटी अफसाना हाइस्कूल की छात्रा थी। वह क्षेत्र के ही एक स्कूल में पढ़ती थी। 25 मार्च को अहमद ने बेटी को पढ़ाई को लेकर फटकार लगाई और मोबाइल से कुछ समय दूर रहने को कहा। रात में खाना खाकर वह सो गई।

सुबह मुंह धोकर बाहर आते ही उसने पापा से कहा कि मैंने जहर खा लिया है, मुझे बचा लीजिए। आनन-फनन में बेसुध बेटी को स्वजन सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा था। सोमवार की सुबह अफसाना ने दम तोड़ दिया। मौत के दिन ही उसका पहला पेपर था। बेटी की मौत से स्वजनों में कोहराम मचा है। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। इधर, छात्रा की मौत से उसके सहपाठियों में मायूसी छा गई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts