Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में दिल्ली से पंतनगर के लिए उड़ान शुरू, पहले दिन 71 ने की यात्रा

खबर शेयर करें -

पंतनगर : लंबे समय से इंतजार के बाद रविवार को दिल्ली से पंतनगर के लिए इंडिगो फ्लाईट का संचालन शुरू हो गया है। पहले दिन फ्लाईट से 71 यात्री पंतनगर पहुंचे। यहां पहुंचने पर यात्रियों ने खुशी जाहिर की और कहा कि हवाई यात्रा दिल्ली से पंतनगर तक शुरू होने से काफी सहूलियत मिलेगी। साथ ही समय की बचत होगी।

तराई में सिडकुल निर्माण को 20 वर्ष बीतने के बाद भी दिल्ली से पंतनगर के लिए फ्लाईट ने होने से व्यापारियों को दिक्कतें होती थी। अन्य राज्यों से बड़े व्यापारियों का आवागमन भी प्रभावित होता था। इसे देखते हुए लंबे समय से दिल्ली-पंतनगर के लिए हवाईयात्रा शुरू कराने की मांग चली आ रही थी। कई बार पत्राचार भी किया गया। करीब पांच माह पहले फ्लाईट शुरू होने की शुगबुगाहट हो गई थी।

उड्डयन विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट इंडिगो फ्लाईट 6 ई 7324 से पंतनगर के लिए 71 यात्रियों ने बुकिंग कराई थी। फ्लाईट का समय अपराह़्न दिल्ली से 12:45 और पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने का समय अपराह़्न 13:50 निर्धारित की गई है। रविवार को तय समय पर फ्लाईट लैंड की। उसमें से महिला, पुरुष व बच्चे सहित कुल 71 यात्री पहुंचे।

वहीं वापसी में पंतनगर से देहरादून के लिए 18 यात्री रवाना हुए। यात्रियों ने बताया कि दिल्ली से रुद्रपुर आने के लिए पांच से छह घंटे तक का समय लगता था। फ्लाईट शुरू होने से उनके समय की बचत होगी। साथ ही आराम मिलेगा।

पंतनगर एयरपोर्ट निदेशक राजीव पुनेठा ने बताया कि पंतनगर पहुूंचने पर फ्लाईट यहां से फिर दिल्ली के लिए रवाना होगी। साथ ही सिडकुल से जुड़े व्यापारी, उद्यमियों को भी राहत मिलेगी। यहां से दिल्ली और दिल्ली से अन्य स्थानों के लिए आवाजाही में सहूलियम मिलेगी। इस फ्लाईट का समय अन्य बड़े महानगर मुंबई, बैंग्लोर आदि से आने-जाने वालों को भी इस फ्लाईट से राहत मिल सके।

निदेशक पंतनगर राजीव पुनेठा ने बताया कि दिल्ली से पंतनगर के लिए फ्लाईट का संचालन शुरू हो गया है। पहले दिन दिल्ली से पंतनगर 71 यात्री और वापस दिल्ली के लिए 24 यात्री रवाना हुए हैं। दिल्ली-देहरादून-पंतनगर के संचालन के लिए एक अतिरिक्त फ्लाइट के संचालन के लिए स्पाइसजेट एयरलाइंस से वार्ता चल रही है। भविष्य में इसकी संभावना भी जल्द शुरू होने की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts