Connect with us

Uncategorized

जानिए धामी कैबिनेट में कौन है सबसे अमीर मंत्री, जिसकी संपत्‍ति है करोड़ों में

खबर शेयर करें -

देहरादून। पुष्‍कर सिंह धामी ने दूसरी बार उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह प्रदेश के 12वें मुख्‍यमंत्री बनें। वहीं, अन्‍य आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। आप जानना चाहेंगे इन आठ मंत्रियों में सबसे ज्‍यादा अमिर कौन मंत्री है। जी हां, इनमें सबसे ज्‍याद अमीर मंत्री सतपाल महाराज हैं। 

पुष्‍कर सिंह धामी के पास है 3.34 करोड़ रुपये की संपत्ति

आज पुष्‍कर सिंह धामी ने उत्‍तराखंड के 12वें मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। बता दें कि धामी खटीमा विधानसभा से चुनाव हार गए, लेकिन भाजपा ने उन्‍हें विधायक दल का नेता चुना है। वह 46 साल के हैं। उन्‍होंने परास्‍नातक किया हुआ है। अगर संपत्ति की बात करें तो उनके पास 3.34 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

सतपाल महाराज  की सपंत्ति 87 करोड़ 34 लाख रुपये

सतपाल महाराज ने आज मंत्री पद की शपथ ली। वह चौबट्टाखाल सीट से विधायक हैं। उनकी उम्र 70 साल है। 2017 में भी वह बीजेपी सरकार में कैबि‍नेट मंत्री रहे। इससे पहले तक वह कांग्रेस में थे। उनकी सपंत्ति 87 करोड़ 34 लाख है। वह सबसे अमिर मंत्री है। 

प्रेमचंद अग्रवाल के पास है 5 करोड़ तीन लाख की संपत्ति

भाजपा विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने आज मंत्री पद की शपथ ली। उन्‍होंने यह शपथ संस्‍कृत में शपथ ली। वह पहली बार मंत्री बन रहे हैं। वह राज्य की चौथी विधानसभा के स्पीकर थे। वह ऋषिकेश विधानसभा सीट से विधायक है। उनके पास 5 करोड़ तीन लाख की संपत्ति है।

गणेश जोशी के पास है 9 करोड 74 लाख की संपत्ति

गणेश जोशी ने धामी सरकार में दूसरी बार मंत्री पद की शपथ ली। वह मूल रूप से पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं। उनका जन्‍म 1958 में हुआ था। बता दें कि गणेश जोशी 1976 से 1983 तक भारतीय सेना में भी रहे। वह मसूरी सीट से विधायक है। इस सीट से वह लगातार चौथी बार विजयी रहे हैं। उनके पास 9 करोड 74 लाख की संपत्ति है।

धन सिंह रावत के हैं दो करोड़ 67 लाख के मालिक

धन सिंह रावत रावत ने दूसरी बार मंत्री पद की शपथ ली। वह पौड़ी की श्रीनगर सीट से दूसरी बार विधायक हैं। पिछली सरकार में वह उच्‍च शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री थे। उनके पास दो करोड़ 67 लाख रुपये हैं।

सुबोध उनियाल के पास है एक करोड़ 61 लाख की संपत्ति

सुबोध उनियाल के पास एक करोड़ 61 लाख की संपत्ति है। वह टिहरी की नरेंद्रनगर विधानसभा सीट से विधायक है। इस सीट से वह लगातार दूसरी बार जीते हैं। पिछली  उत्‍तराखंड सरकार में वह कृषि मंत्री रहे हैं। पहले वह कांग्रेस पार्टी में थे। वर्ष 2016 में वह भाजपा में शामिल हुए।

रेखा आर्य के पास 25 करोड़ 20 लाख की संपत्ति

रेखा आर्य के पास  25 करोड़ 20 लाख की संपत्ति है। वह सोमेश्‍वर से विधायक हैं। बता दें कि वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वह बीजेपी में शामिल हो गईं। बीजेपी के टिकट पर विधानसभा पहुंचीं। बीजेपी ने उन्हें राज्य मंत्री बनाया। 

चंदनराम दास हैं एक करोड़ 24 लाख के मालिक

चंदनराम दास के पास एक करोड़ 24 लाख रुपये की संपत्ति है। वह बागेश्‍वर से विधायक हैं। वह पहली बार धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। बता दें कि वह लगातार चार बार विधायक रह चुके हैं। 

सौरभ बहुगुणा के पास है सात करोड़ 85 लाख की संपत्ति

सौरभ बहुगुणा ने पास सात करोड़ 85 लाख की संपत्ति है। धामी सरकार में वह पहली बार मंत्री बने हैं। वह पूर्व मुख्‍यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे हैं। वह सितारंगज से विधायक हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts