Connect with us

Uncategorized

ओमिक्रोन मुक्त हुआ उत्तराखंड

देहरादून। कोरोना का ओमीक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित उत्तराखंड के सभी चार लोगों ने ओमीक्रोन को हरा दिया है। उत्तराखंड में अब चारों ओमीक्रोन संक्रमित मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। विभाग की मानें तो उत्तराखंड में चारों ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव आई है। चारों मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों में विदेश से देहरादून हरिद्वार पहुंचे चार लोगों में ओमीक्रोन वैरिएंट की पुष्टि हुई थी।
बीती 27 दिसंबर को उत्तराखंड में ओमिक्रॉन के 3 नए संक्रमित मिले थे। जिनमें से दो मरीज राजपुर रोड देहरादून जबकि एक मरीज हरिद्वार से सामने आया था। देहरादून निवासी दोनों मरीज दुबई से वापस लौटे थे। ओमीक्रोन की पुष्टि के बाद ही स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें आइसोलेट करा दिया था। बता दें कि पूर्व में कांवली रोड देहरादून निवासी 23 वर्षीय युवती में भी ओमीक्रोन संक्रमण पाया गया था। जो कि 8 दिसंबर को स्कॉटलैंड से दिल्ली लौटी थी।
जब ओमीक्रोन मरीजों की संख्या बढ़कर उत्तराखंड में चार हुई तो शासन प्रशासन की नाक में दम हो गया। इसी के बाद नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया था। अब राहत की बात ये है कि स्वास्थ्य विभाग ने इनकी दोबारा जांच कराई तो चारों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्वास्थ्य सचिव पंकज कुमार पांडेय ने जानकारी दी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts