Connect with us

Uncategorized

कीव की घेराबंदी तेज, लड़ाई के बीच अमेरिकी पत्रकार की मौत, भारतीय दूतावास पोलैंड स्‍थानांतरित

खबर शेयर करें -

रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव की घेराबंदी तेज कर दी है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी सेना का हमला पोलैंड से यूक्रेन की लगती सीमा के करीब पहुंच गया है। रूस ने रविवार को पश्चिमी यूक्रेन में एक सैन्य प्रशिक्षण अड्डे पर आठ राकेट दागे। रूस ने राजधानी कीव के बाहरी इलाकों में गोलाबारी तेज कर दी है। साथ ही मारियुपोल पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रूस यूक्रेन युद्ध के ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें https://kasturinews.com/ के साथ…

पोप ने युद्ध रोकने की अपील की 

इस बीच पोप फ्रांसिस ने रविवार को यूक्रेन में युद्ध रोकने के लिए एक हार्दिक याचिका जारी करते हुए कहा कि नागरिकों पर हमले निंदनीय हैं। इसके साथ ही पोप ने यूक्रेन में निहत्थे आम नागरिकों और बच्चों की हत्या को बर्बर कृत्‍य करार दिया। पोप ने सेंट पीटर्स स्क्वायर में जमा करीब 25 हजार लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी गुजारिश है कि इस नरसंहार को रोका जाए। 

जल्द आ सकता है मसौदा समझौता : रूसी प्रतिनिधि 

समाचार एजेंसी रायटर की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के साथ वार्ता के लिए नामित एक रूसी प्रतिनिधि ने रविवार को कहा कि दोनों पक्षों ने बातचीत में महत्वपूर्ण प्रगति की है। प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मसौदा समझौतों पर पहुंच सकते हैं। स्लटस्की ने कहा कि मेरी व्यक्तिगत राय है कि वार्ता में हुई प्रगति आने वाले दिनों में दोनों पक्ष के प्रतिनिधि हस्ताक्षर करने के लिए दस्तावेजों की ओर बढ़ सकते हैं। 

अमेरिकी पत्रकार की हत्‍या 

इस बीच समाचार एजेंसी एएफपी ने प्रत्‍यक्षदर्शियों के हवाले से खबर दी है कि यूक्रेन में एक अमेरिकी पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना बेहद हैरान करने वाली है। इस बीच यूक्रेन के साथ वार्ता कर रहे रूसी प्रतिनिधि का कहना है कि दोनों मुल्‍कों के बीच चल रही बातचीत में अब तक काफी प्रगति हुई है। 

भारतीय दूतावास पोलैंड स्‍थानांतरित 

कीव को लेकर बढ़ते संघर्ष को देखते हुए यूक्रेन में भारतीय दूतावास को अस्थायी रूप से पोलैंड ट्रांसफर कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि यूक्रेन में तेजी से बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक आगे स्थिति की समीक्षा के बाद और फैसले लिए जाएंगे।

125,000 लोगों को निकाला गया 

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रविवार को एक वीडियो संबोधन में कहा कि संघर्ष वाले क्षेत्रों से मानवीय गलियारों के जरिए लगभग 125,000 लोगों को निकाला गया है। मारियुपोल पर मुख्‍य फोकस है जहां 400,000 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। आम लोगों के लिए मानवीय आपूर्ति काफिला मारियुपोल से 80 किलोमीटर दूर है। 

मारियुपोल में फंसे लोगों की समस्‍या बढ़ी

रूस के हमलों से मारियुपोल सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। शहर में फंसे नागरिकों को निकालने के प्रयास विफल हो चुके हैं। भोजन, पानी और दवा की उपलब्‍धता नहीं हो पा रही है। महापौर कार्यालय की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार मारियुपोल में 1,500 से अधिक लोग मारे गए हैं। रूस की भीषण गोलाबारी के कारण राहत के प्रयास असफल साबित हो रहे हैं।

रूस ने मददगारों को चेताया

इस बीच रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रियाबकोव ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन में विदेशी हथियार ले जाने वाले काफिलों को रूसी सशस्त्र बल निशाना बनाएंगे। रूस ने अमेरिका को भी यूक्रेन को हथियार भेजने पर बुरे नतीजे भुगतने की चेतावनी दी है। उन्‍होंने यह भी कहा कि अमेरिका और पश्चिमी मुल्‍कों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के तौर प्रतिबंधों की सूचियां तैयार हैं। जल्‍द ही इनको सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

यूक्रेन के 1,300 सैनिकों की मौत

वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मारियुपोल के पश्चिम में एक शहर के महापौर को हिरासत में लेने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि यूक्रेन इस युद्ध का मुकाबला करने के लिए हमें ताकत की जरूरत है। जेलेंस्की ने यह भी बताया कि रूसी हमले शुरू होने के बाद से अब तक यूक्रेन के 1,300 सैनिकों ने शहादत दी है। रूस मारियुपोल पर 24 घंटे मिसाइलें दाग रहा है और बमबारी कर रहा है। रूस बच्चों को मार रहा है। बता दें कि संघर्ष विराम के लिए शनिवार को हुई वार्ता विफल हो गई है जिससे रूसी हमले और बढ़ गए हैं।  

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts