Connect with us

Uncategorized

गैरोला के बहाने उछला त्रिवेंद्र रावत का नाम

खबर शेयर करें -

देहरादून। प्रदेश में भाजपा की सरकार दोबारा काबिज हो रही है, मगर अभी तक हाईकमान ने मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं की है। हर कोई अपने-अपने पसंदीदा नेताओं को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहता है और किसी न किसी बहाने प्रत्याशियों का नाम उछाला जा रहा है। इसी कड़ी में अब पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम डोईवाला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने वाले भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण गैरोला ने उछाला है। उन्होंने कहा है कि अगर पार्टी नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाता है तो वह उनके लिए डोईवाला सीट छोडऩे के लिए तैयार हैं। कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चार वर्ष तक एक ईमानदार सरकार चलाते हुए प्रदेश में विकास कार्य किए हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हारने के बाद भाजपा हाईकमान को मुख्यमंत्री का चयन करना है तो इसको लेकर दावेदारों के तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि पार्टी सूत्रों के मुताबिक हाईकमान दोबारा कमान पुष्कर सिंह कोश्यारी को ही सौंप सकता है। युवा चेहरे को सामने रखकर ही भाजपा ने प्रदेश में चुनाव लड़ा और पार्टी ने बहुमत हासिल किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts