Connect with us

Uncategorized

जुबिन नौटियाल-निकिता दत्ता उत्तराखंड में करेंगे शादी? सिंगर ने मुंबई में एक्ट्रेस संग बनाया वेडिंग प्लान

खबर शेयर करें -

सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) और ‘कबीर सिंह’ फेम निकिता दत्ता (Nikita Dutta Wedding) की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा बनी हुई है. अब खबर है कि जुबिन और निकिता की फैमिली भी एक-दूसरे मिल चुकी है. कोइमोइ की रिपोर्ट मुताबिक, निकिता हाल में उतराखंड में जुबिन के होमटाउन गईं थी. जबकि जुबिन शादी की प्लानिंग के लिए निकिता से मिलने के लिए मुंबई आए थे. जुबिन और निकिता इससे पहले भी कई मौकों पर एक साथ दिखे हैं. दोनों साथ में लंच और डिनर समेत रोमांटिक लोकेशन पर साथ में स्पॉट हुए हैं.

जुबिन नौटियाल और निकिता दत्ता (Jubin Nautiyal Nikita Dutta Relationship) ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है. लेकिन दोनों का साथ में लगातार स्पॉट होने से फैंस को दोनों के रिलेशिनशिप में होने का शक हो रहा है. हर कोई पूछ रहा है कि दोनों के बीच क्या चल रहा है. दोनों के बीच रिलेशनशिप की अटकलें उस वक्त होने लगी जब दोनों को को कई मौकों पर रेस्तरां में डेट पर देखा गया.

निकिता दत्ता (Nikita Dutta) को भी एयरपोर्ट से अपने रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड पिक करते हुए देखा गया. बाद में निकिता की पोस्ट से इशारा मिला कि दोनों रिलेशनशिप में हैं. निकिता का यह पोस्ट उत्तराखंड से जुड़ा था, जहां के जुबिन रहने वाले हैं. दोनों अक्सर एक-दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट भी करते हैं. इससे फैंस का मानना है कि जल्द ही दोनों के लिए एक बड़ी ट्रेडिशनल वेडिंग कर सकते हैं.

‘कबीर सिंह’ के सेट पर हुई निकिता-जुबिन की मुलाकात

इंटरेस्टिंग बात यह है कि जुबिन नौटियाल और निकिता दत्ता (Nikita Dutta Jubin Nautiyal Love Story) की मुलाकात शहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर ‘कबीर सिंह’ के सेट पर हुई थी, जहां निकिता ने फिल्म में शाहिद की प्रेमिका की भूमिका निभाई थी और जुबिन ने फिल्म का ब्लॉकबस्टर सॉन्ग ‘तुझे कितना चाहें और’ गाया था.

बॉलीवुड में शादियों को सीजन

टीवी-बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों शादी का दौर चल रहा है. अगर जुबिन नौटियाल और निकिता दत्ता शादी करते हैं, तो उनके फैंस बेहद खुश होंगे. दोनों की जोड़ी बहुत प्यार लगती है. दोनों एक बेहतरीन केमेस्ट्री भी शेयर करते हैं.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts