Connect with us

Uncategorized

बुधवार को मिले कोरोना के 23 नए मामले, एक मरीज की हुई मौत

खबर शेयर करें -

देहरादून। Corona in Uttarakhand : उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 23 नए मामले मिले हैं। जबकि एक मरीज ने अपनी जान गंवा दी। राज्य में 50 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। कोरोना संक्रमण दर 0.30 प्रतिशत रही है।

देहरादून में सबसे अधिक 10 लोग संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निजी व सरकारी लैब से 7623 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 7600 सैैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा नैनीताल में तीन, हरिद्वार व अल्मोड़ा में दो-दो, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग व टिहरी में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। जबकि चार जिलों बागेश्वर, चमोली, ऊधमसिंह नगर व उत्तरकाशी में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 6748 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं।

इस साल अब तक कोरोना के 91717 मामले सामने

बता दें, इस साल अब तक कोरोना के 91717 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 87796 (95.72 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 444 है। देहरादून में सबसे अधिक 220 सक्रिय मामले हैं। इसके बाद हरिद्वार में 51 व पिथौरागढ़ में 35 सक्रिय मामले हैं। कोरोना संक्रमण से इस साल 270 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts