Connect with us

Uncategorized

नैनीताल में पुलिस लाइन के भीतर घुसकर अधिवक्ता ने महिला कॉन्स्टेबल से की छेड़छाड़

खबर शेयर करें -

Nainital Crime : शहर के तल्लीताल पुलिस लाइन में तैनात एक महिला कांस्टेबल से अधिवक्ता ने छेड़छाड़ कर दी। ड्यूटी स्थल पर सरेआम छेड़छाड़ से हंगामा खड़ा हो गया। पुलिसकर्मियों और पुलिस लाइन में मौजूद लोगों ने अधिवक्ता को दबोच लिया। महिला कांस्टेबल की तहरीर के आधार पर तल्लीताल पुलिस ने अधिवक्ता के खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महिला कांस्टेबल का आरोप है कि लंबे समय से अधिवक्ता उसे फोन कर परेशान कर रहा था। जानकारी के मुताबिक खटीमा निवासी एक महिला कांस्टेबल ईधर नैनीताल में पुलिस लाइन में तैनात है। महिला कांस्टेबल ने तल्लीताल थाने में तहरीर देकर कहा है कि टेड़ा घाट खटीमा निवासी सचिन सिंह पुत्र गोपाल सिंह जो कि पेशे से अधिवक्ता है। उसे लंबे समय से फोन पर परेशान कर रहा है।

महिला का आरोप है कि मंगलवार को किसी काम के चलते सचिन सिंह नैनीताल आया हुआ था। इस दौरान सचिन उसे फोन कर फिर परेशान करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो अधिवक्ता उसके तैनाती स्थल पुलिस लाइन पर ही पहुंच गया। और उससे छेड़छाड़ करने लगा। हंगामा बढ़ता देख पुलिस लाइन में मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने अधिवक्ता को दबोच लिया। साथ ही तल्लीताल पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना के बाद पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह अधिवक्ता को लोगों से छुड़ा लिया और थाने ले आए। ऐसो रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर देर रात सचिन सिंह पुत्र गोपाल सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 506, और 332 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता को 41क का नोटिस जारी कर छोड़ दिया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts