Connect with us

Uncategorized

अमित की हत्या का दूसरा आरोपित भी गिरफ्तार, दो हत्यारों की तलाश में पुलिस

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: लापता युवक की हत्या कर शव बिलासपुर में दफनाने का फरार दूसरे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि हत्या का मुख्य साजिशकर्ता को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फरार दो हत्यारोपितों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इसके लिए बिलासपुर क्षेत्र में दबिश दी जा रही है।

ट्रांजिट कैंप, राजा कालोनी निवासी 25 वर्षीय अमित पुत्र अशर्फी लाल 28 फरवरी को गायब हो गया था। जिसके बाद पुलिस अमित की तलाश में जुट गई थी। इस दौरान पता चला कि अमित आखिरी बार ट्रांजिट कैंप निवासी रोहित सरकार के साथ दिखा था। जिस पर रविवार शाम को पुलिस ने रोहित को पकड़ लिया और सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अमित की हत्या की बात कबूल की। बताया कि अपने खानपुर, नई बस्ती, बिलासपुर, रामपुर निवासी दोस्त प्रकाश, नन्दू और गोविंद की मदद से उसकी हत्या कर शव खेत में दफना दिया है।

इस पर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर चारों के खिलाफ हत्या और अपहरण का केस दर्ज कर लिया था। साथ ही रोहित को जेल भेज दिया था। सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि फरार दूसरे हत्यारोपित नन्दू पुत्र सालेग्राम निवासी खानपुर, नई बस्ती, बिलासपुर निवासी को भी 15 एकड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। सीओ ने बताया कि फरार प्रकाश और गोविंद की तलाश की जा रही है। उनके घर में दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिले। बताया कि जल्द ही दोनों फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts