Connect with us

Uncategorized

हरिद्वार: खेत पर गए किसान की हत्या कर शव जलाया, पुलिस बता रही है आपसी रंजिश

हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र के गांव खेलड़ी में खेत पर गए एक बुजुर्ग किसान की नृशंस हत्या कर दी गई। किसान के दोनों हाथ धारदार हथियार से काटकर अलग कर दिए गए। इसके बाद आरोपियों ने उसे जलाने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश में हत्या बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि गांव खेलड़ी में राजपाल (70) पुत्र अतरु अपने परिवार के साथ रहते थे। रोजाना की तरह वह सोमवार को भी खेत पर चले गए थे। रात तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद राजपाल का पोता वंश खेत पर पहुंचा। राजपाल का शव लहूलुहान अवस्था में खेत में पड़ा हुआ था।

धारदार हथियार से दोनों हाथ काट दिए गए थे और धड़ को जलाया जा चुका था। पोते की सूचना पर आनन-फानन में परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सीओ निहारिका सेमवाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शव करीब 30प्रतिशत जला हुआ है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts