Connect with us
आईटीबीपी के जवान संदीप सिंह भंडारी सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर तैनात थे। पेट्रोलिंग के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी।

Uncategorized

उत्तराखंड के लिए बॉर्डर से आई बुरी खबर, पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हुआ गंगोलीहाट का वीर सपूत

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर सिक्किम से आई है। यहां भारत-चीन सीमा पर ड्यूटी के दौरान उत्तराखंड के रहने वाले जवान का अचानक निधन हो गया। जवान के निधन की सूचना से क्षेत्र में मातम पसरा है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट मे रहने वाले आईटीबीपी जवान संदीप सिंह भंडारी सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर तैनात थे।

पेट्रोलिंग के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। बाद में उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि 2 दिन बाद मृतक जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। खेतली गांव के संदीप सिंह भंडारी आइटीबीपी की 13वीं बटालियन में कार्यरत थे। वह इन दिनों भारत-चीन सीमा पर तैनात थे।

जानकारी के मुताबिक बीती शाम ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। मृतक जवान के छोटे भाई ने घटना की सूचना परिजनों को दी तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ग्राम प्रधान दीपा भंडारी ने बताया कि मृतक जवान ने पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरा विवाह किया था। उनकी पत्नी और बच्चे वर्तमान में देहरादून में रह रहे हैं।

बच्चों की छुट्टियां पड़ने के बाद पूरा परिवार गांव आ रहा था, लेकिन वो गांव पहुंच पाते उससे पहले ही उन्हें जवान के निधन का दुखद समाचार मिला। जवान संदीप की पत्नी गरिमा का इस घटना के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन पार्थिव शरीर के घर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं, जहां जवान को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts