Connect with us

Uncategorized

कुंभ राशि में एक माह के लिए अस्त हुए देवगुरु बृहस्पति, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव

खबर शेयर करें -

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में किसी भी ग्रह के अस्त या उदय का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 22 फरवरी को देवगुरु बृहस्पति अस्त हो चुके हैं और यह 23 मार्च 2022 को उदय होंगे। गुरु की कर्क राशि उच्च व मकर राशि नीच की मानी जाती है। गुरु को संतान,शिक्षक, भाई, धन, पुण्य आदि का कारक माना जाता है। जानें गुरु ग्रह का सभी 12 राशियों पर प्रभाव-

  1. मेष- गुरु अस्त की अवधि में आपके जीवन में मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। गुरु आपके ग्याहरवें भाव में अस्त हुए हैं, इसलिए आपकी आय पर प्रभाव पड़ सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं। कामों में रुकावट आ सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
  1. वृषभ- गुरु अस्त आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। अचानक धन लाभ हो सकता है। यात्रा का योग बनेगा। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है।
  2. मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए गुरु अस्त लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है। हालांकि, पारिवारिक जीवन में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
  3. कर्क- कर्क राशि वालों के लिए गुरु ग्रह का अस्त शुभ संकेत नहीं दे रहा है। इस दौरान आपको रोग परेशान कर सकता है। किसी परिवार के सदस्य या मित्र से विवाद हो सकता है। व्यापार में निवेश से बचें।
  4. सिंह- सिंह राशि वालों के घर में किसी सदस्य की नौकरी, पद व धन के मामले में लाभ ही लाभ मिलेगा। हालांकि इस अवधि में शत्रु पक्ष से सावधान रहें। पारिवारिक कलह से मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं।

  1. कन्या- कन्या राशि वालों को गुरु अस्त थोड़ा परेशान कर सकता है। इस दौरान कार्यस्थल पर काम का बोझ बढ़ सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन भी संभव है। व्यवसाय में फल सामान्य मिलेगा।
  2. तुला- तुला राशि वालों के गुरु अस्त की अवधि में सुख-सुविधाओं में कमी आएगी। जमीन-जायदाद लेने की सोच रहे हैं तो, मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी तरह का जल्दबाजी में फैसला न लें।
  3. वृश्चिक- गुरु आपके चतुर्थ भाव में अस्त हो रहे है। जिसे सुख या माता का स्थान कहा जाता है। इस दौरान माता की सेहत का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
  4. धनु- धनु राशि वालों को गुरु अस्त की अवधि में सेहत में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी छोड़ने की संभावना है। गुरु आपकी राशि के तीसरे भाव में अस्त हो रहे हैं। इसलिए आप सोच-समझ कर फैसला लें।

  1. मकर- गुरु अस्त की अवधि में आपको सहयोगियों का साथ नहीं मिलेगा। व्यापारियों को मुनाफा कम होगा। इस दौरान यात्रा से बचें, वरना धन हानि हो सकती है।
  2. कुंभ- गुरु अस्त आपके लिए स्वास्थ्य संबंधी परेशानी ला सकता है। इस दौरान किसी भी तरह का फैसला जल्दबाजी में न लें। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।
  3. मीन- मीन राशि वालों पर काम का दवाब रहेगा। इस दौरान किसी को भी कर्ज देने से बचें। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। नए निवेश से बचें। courtsy ht media
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts