Connect with us

Uncategorized

बोरे में सिक्के भरकर पहुंचा स्कूटी खरीदने!

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली
असम के एक लड़के ने स्कूटर खरीदने के लिए ऐसा किया कि शोरूम के मैनेजर और सेल्समैन भी हैरान रह गए। ये शख्स स्कूटी खरीदने के लिए बोरे भरकर पैसे लाया था। इस शख्स ने बताया कि वह महीनों से सेविंग कर रहा था। जब पैसे पूरे हो गए तो वह बोरी भरकर शोरूम पहुंच गया। बोरे के अंदर एक, दो और १० रुपए के सिक्के थे। स्कूटी खरीदने वाला शख्स पेशे से एक दुकानदार है। वह अपने काम के लिए कई समय से स्कूटी खरीदना चाहता था। इसके लिए उसने महीनों पहले सेविंग करना शुरू किया। कभी एक रुपया तो कभी दो रुपये और कभी दस रुपए के सिक्के जमा करता गया। हाल ही में उसने शोरूम पहुंचकर स्कूटी खरीदी। जब वह बोरे में भरकर स्कूटी लेने पहुंचा तो शोरूम के मैनेजर और कर्मचारी भी हैरान रह गए। साभार न्यू मीडिया

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts